The Collector expressed displeasure over the mismanagement at the Sports Council.

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

-राज्य क्रीड़ा संस्थान का निरीक्षण

-बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टि नयूज),कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को राजकीय शारीरिक शिक्षा कॉलेज परिसर में स्थापित राजस्थान राज्य क्रीड़ा संस्थान (एसआईएस) का विस्तृत निरीक्षण कर विभिन्न निर्माण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा तथा जिला खेल अधिकारी भरत सिंह गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय खेलसंस्थान (एनआईएस) पटियाला की तर्ज पर वर्ष 2022 में स्थापित राजस्थान राज्य क्रीड़ा संस्थान प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

संरक्षा से समझौता नहीं,नियमित निरीक्षण बढ़ाएं: महाप्रबंधक

इसके लिए राजकीय शारीरिक शिक्षा कॉलेज, जोधपुर की लगभग 96 बीघा भूमि एवं संपूर्ण आधारभूत संरचना वर्ष 2022 में खेल विभाग को हस्तांतरित की गई थी।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने संस्थान में विकसित हाई परफॉर्मेंस सेंटर,रिहैब सेंटर, पैरा रिहैब सेंटर,ऑल वेदर स्विमिंग पूल,मल्टीपरपज इंडोर हॉल तथा छात्रावास सुविधाओं का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर ने राजस्थान राज्य सडक़ विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) से संस्थान के निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।रिहैब सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग उपलब्ध होने के बावजूद स्प्लिट एसी लगाए जाने के औचित्य पर स्पष्टीकरण मांगा।

रूफ वाटर के खुले पाइपों को सुरक्षित रूप से कवर करने तथा रूफ सीलिंग की क्षतिग्रस्त कवरिंग को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने वर्तमान में संचालित शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय की छात्राओं के चरणबद्ध स्थानांतरण के लिए समुचित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मल्टीपरपज इंडोर हॉल में स्थापित किए जा रहे बैडमिंटन कोर्ट की प्रकाश व्यवस्था को तकनीकी मानकों के अनुरूप कोर्ट के मध्य भाग में स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी:-
पैरा रिहैब सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर ने विद्युत कनेक्शन विच्छेदित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा आरएसआरडीसी को तत्काल सबमीटर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में संचालित कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। बीपीएड द्वितीय वर्ष की कक्षा में टूटी हुई ब्लैकबोर्ड पर अध्ययन- अध्यापन कार्य संचालित होने पर उन्होंने गंभीर आपत्ति व्यक्त की।

उन्होंने मौके पर ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.रजनी शेखावत से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के समस्त कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

गोटन स्टेशन पर पहली बार लगी पेट बोतल क्रशर मशीन

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026

5.17 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट

July 15, 2026