बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, बदमाश मोबाइल लूट कर ले गए
जोधपुर,शहर के पाल रोड स्थित निजी अस्पताल के निकट एक व्यक्ति से उसका मोबाइल बाइक सवार दो बदमाश लूट कर ले गए। वह उनके पीछे भी भागा,मगर वे हाथ नहीं लगे। पीडि़त निजी अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज कराने आया और उसे भर्ती करवाया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से मोबाइल लुटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामला देवनगर थाने में दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में पहली बार इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल जोधपुर में
पीडि़त बाड़मेर के रामसर निवासी विक्रमसिंह पुत्र मदन सिंह के साथ यह घटना हुई। इसने बताया कि वह अपने बच्चे के इलाज के लिए पाल रोड न्यू किड्स अस्पताल आया था। जहां बच्चे को चेक कर भर्ती कर दिया गया था। बाद में वह अपने मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात करते हुए अस्पताल के निकट टहल रहा था। तब एक बाइक पर दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उसका महंगा मोबाइल झपटा मार कर लूट लिया। बाद में दोनों बदमाश तेजी से भाग निकले। वह उनके पीछे भी भागा मगर मगर वे हाथ नहीं लगे। मोबाइल मेें दो सिमें लगी हुई थी। देवनगर पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।
इन ब्ल्यू लाइन को टच किजिए,एप इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

