चित्तौड़गढ़ से आ रही कार को जोधपुर में पकड़ा

-क्रेटा कार में मादक पदार्थ की तस्करी
-दंपत्ति सहित तीन गिरफ्तार
-भागते समय एक तस्कर का पैर फ्रैक्चर
-जोधपुर में किया जाना था सप्लाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),चित्तौड़गढ़ से आ रही कार को जोधपुर में पकड़ा।
कमिश्ररेट की डीएसटी (पूर्व) और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ सप्लायर महिला और उसके पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 51.320 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया है।

डीएसटी प्रभारी एएसआई श्याम सिंह को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली। मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह और डीसीपी (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव के निर्देश पर एडीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र सिंह के सुपरविजन में एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी और डीएसटी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए ओसिंया के भाखरी निवासी श्यामा पत्नी भंवरलाल,भंवरलाल पुत्र जोराराम और पाली के रोहट स्थित कलाली निवासी राजूराम पुत्र चौथाराम को गिरफ्तार किया।
आरोपी राजूराम के खिलाफ अलग- अलग थानों में 3 आपराधिक मामले दर्ज है।

आईटी संवर्ग के नए पद सृजित करने की मांग

चित्तौड़गढ़ से लाया जा रहा था डोडा पोस्त :-
एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि डीएसटी प्रभारी एएस आई श्याम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा चित्तौड़गढ़ से जोधपुर की तरफ आएगी। जिसमें संभवतया अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ है। जिसे जोधपुर शहर में आस-पास में सप्लाई किए जाने की संभावना है। इस पर डीएसटी व एयरपोर्ट पुलिस ने सोजत रोड स्थित फिटकासनी के लाइट चौराहा पर नाकाबंदी शुरू की। मुखबिर की सूचना के मुताबिक सामने से उसी हुलिये के तीन लोग गाड़ी में सवार होकर आते हुए दिखाई दिए।

जिनको रुकने का इशारा करते ही भागने लगे। जिनको पुलिस ने पीछा कर दस्तयाब किया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी की डिक्की में 02 प्लास्टिक के मुंह बंधे हुए कट्टे मिले। जिनको खोलकर देखा तो उसमें अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ मिला।

भागते समय राजूराम को पैर फे्रक्चर :–
आरोपी राजूराम पुलिस को देखकर भागने लगा तब वह नीचे गिर गया और उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। बाद में उसका मेडिकल करवाया गया। फिलहाल उनसे अब अग्रिम जांच में जुटी है।

अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर – 9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026