Doordrishti News Logo

नाले की पाळ के पास में मिला अज्ञात युवक का शव

  • कान के पास में चोट लगने का निशान
  • पुलिस अधिकारी पहुंचे

जोधपुर,नाले की पाळ के पास में मिला अज्ञात युवक का शव। शहर के निकट करवड़ स्थित देसूरिया गांव की सरहद में एक नाले की पाळ के पास में अज्ञात युवक का शव मिला। पास में कोई दस्तावेज या सामग्री नहीं मिली है। उसके कान के पास मेें हल्की चोट का निशान हैं,संभवत : वह नाले की पाळ से गिरा होगा।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल ने देखा मेहरानगढ़

सुबह सूचना मिलने के साथ ही पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो पायी। वह बाहरी भी हो सकता है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम होने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा।

करवड़ थानाधिकारी अवधेश सांदू ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि देसूरिया गांव की सरहद में एक नाले के पास में युवक का शव पड़ा है। इस पर वे वहां पहुंचे। बाद में डीसीपी इस्ट आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी वीरेंद्र सिंह,एसीपी पीयूष कविया भी आए। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाए गए।

थानाधिकारी सांदू ने बताया कि उसकी पहचान नहीं हो पाई है और कोई जरूरी दस्तावेज और सामग्री भी पास में नहीं मिली है। उसके कान के पास में हल्की चोट का निशान है। जो संभवत: नाले की छह फीट ऊंची दीवार या पाळ से गिरकर भी लग सकती है। फिलहाल इस बारे में स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है। मृतक की उम्र तकरीबन 30 साल है,वह बाहरी भी हो सकता है। शव को पहचान के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026