भरतपुर सांसद पर हुए हमले ने राज्य के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी-इंदिरा राजपुरोहित

बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम का दिया ज्ञापन

जोधपुर, भरतपुर की घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा कर महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग की। महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित ने बताया कि राज्य में महिलाओं की दशा अति दयनीय हो गई हैl राजस्थान जहां नारी की भक्ति शक्ति व त्याग की भूमि से पहचाना जाता है वहां पर ही नारी जाति का यह अपमान असहनीय है। इसी तरह कल भरतपुर की सांसद रंजीता कोली पर जानलेवा हमला यहां के प्रशासन व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।

जब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा? चित्तौड़गढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके शव कुएं में फेंक देना इस प्रकार की न जाने कितनी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इसी को लेकर आज महिला मोर्चा जोधपुर में जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उचित कार्यवाही किया जाए। ठोस कदम उठाया जाए वरना मजबूरन महिला मोर्चा ऐसी घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर दक्षिण महापौर विनीता सेठ, जिला उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सोलंकी, प्रदेश मंत्री ज्योति जानी उपस्थित थींl

ये भी पढ़े – स्काउट्स-गाइड्स, कब्स-बुलबुल ने प्राणियों को दिया चारा-पानी

Similar Posts