Doordrishti News Logo
  • सांघी पेट्रोल पम्प पर देर रात तक हंगामा
  • पुलिस ने की समझाइश

जोधपुर, शहर के ओलंपिक रोड स्थित सांगी पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों की नाराजगी थी की पेट्रोल की जगह पानी दिया जा रहा है। विरोध बढ़ता देख सूचना पर सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सरदारपुरा थाना अधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि लोगों का आरोप है कि पेट्रोल की जगह पानी दिया जा रहा है। इसको लेकर उनकी गाडिय़ां भी खराब हो रही हैं। पुलिस ने लोगों के विरोध को शांत कराया।

पेट्रोल की जगह पानी

मौके पर डीएसओ व बीपीसीएल कंपनी के मैनेजर को भी बुलाया गया। देर रात तक मामले की जांच चलती रही। इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बुधवार को भी बीपीसीएल कंपनी के इंजीनियर आकर पूरी तरीके से निष्पक्ष जांच करेंगे। जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा। थाना अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक को भी बुलाया गया। पंप मालिक की ओर से लोगों के साथ भी समझाइश की गई। हालांकि जांच के बाद ही नतीजा सामने आएगा।

पेट्रोल की जगह पानी

मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से मालिक को पाबंद करते हुए बताया कि जिन जिन लोगों को नुकसान हुआ है या जिनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है उनका खामियाजा अदा किया जाए। देर रात तक बीपीसीएल कंपनी की टीम जांच में जुटी रही वहीं बुधवार को भी टीम आगे की जांच करेगी। भारत पेट्रोलियम के कम्पनी के सेल्स मैनेजर अमित कुमार ने कहा कि इसकी जांच कर रहे हैं। पेट्रोल में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड किया जाता है,यह मिलाकर ही पेट्रोल आता है। इथेनॉल नमी के सम्पर्क में आकर पानी मे बदल जाता है।आज बारिश भी हुई है कहीं टैंक में पानी चला गया हो इसकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढें – तनावड़ा स्थित हैंडीक्राफ्ट फेक्ट्री में लगी भीषण आग

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026