4 Unauthorized Vendors Caught on Rishikesh-Barmer Express

ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े

-रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में 4 अवैध वेंडर पकड़े।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस में नोखा से मेड़ता रोड स्टेशन के बीच टिकट जांच के दौरान 4 अवैध वेंडर पकड़े गए हैं।

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

ये सभी बिना अनुमति के ट्रेन में सामान बेच रहे थे। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को मौके पर ही पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए मेड़ता रोड रेलवे सुरक्षा बल के स्टाफ को सुपुर्द कर दिया। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल के सभी रेल खंडों पर चलने वाली ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही सामान खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या रेलवे प्रशासन को दें।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026