Doordrishti News Logo
  • फेक्ट्री में केमिकल के आग पकड़ने से विकराल हुई आग
  • 10 दमकलों ने कई फेरे कर 3 घण्टे में पाया आग पर काबू
  • शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी
  • फक्ट्री में तैयार और कच्चा माल जल गया

जोधपुर, शहर के तनावड़ा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कुछ ही समय मे आग पूरी फक्ट्री में फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकलों को 3 घण्टे लगे काबू करने में। फायर अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 10 बजे सूचना मिली कि तनावड़ा स्थित डेजर्ट ओवरसीज हैंडीक्राफ्ट इकाई में आग लग गई है।

तनावड़ा हैंडीक्राफ्ट भीषण आग

इस पर बासनी फायरब्रिगेड से 3 दमकलों को भेजा गया लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकलों को भेज गया। आखिर 10 दमकलों ने कई फेरे लगा कर तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री से अब भी धुंआ उठ रहा है एहतियात के लिए 2 दमकलों को मौके पर ही रखा गया है।

तनावड़ा हैंडीक्राफ्ट भीषण आग

लोगों ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र में बिजली बंद थी,10 बजे अचानक बिजली आने से एक मशीन में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने लगी। इस मशीन के पास ही थिनर केमिकल रखा हुआ था। जिससे थिनर ने आग पकड़ ली यह थिनर अत्यंत ज्वलनशील होने से आग तेजी से फैल गई और पोइरी फक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। फक्ट्री में लगी आग से बड़ी मात्रा में तैयार और कच्चा माल जल गया।

ये भी पढें – पेंचक सिलाट राज्य संघ की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026