Doordrishti News Logo

रेप के आरोपियों से मौका तस्दीक, करवाया मेडिकल

  • एमजीएच में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  • परेशान किशोरी खुद निकली थी घर से

जोधपुर,रेप के आरोपियों से मौका तस्दीक,करवाया मेडिकल।शहर के महात्मा गांधी अस्पताल के डंपिंग यार्ड में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पकड़े एक दोनों संविदा कर्मियों को लेकर पुलिस आज एमजीएच पहुंची। उनसे मौका तस्दीक करवाने के साथ उनका मेडिकल करवाया गया।

यह भी पढ़ें – भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित

घटना में किसी अन्य का इंवाल्टमेंट अभी तक की जांच में सामने नहीं आया है। वह एमजीएच ही क्यों पहुंची इस बारे में फिलहाल पुलिस भी पेशोपेश में है। यहां संविदा कर्मियों से पहचान होने के साथ उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने इनकी बापर्दा गिरफ्तारी से इंकार किया है।

एसीपी प्रतापनगर अनिल कुमार ने बताया कि 15 साल की किशोरी से सामूूहिक दुष्कर्म के आरोप में संविदा कर्मी जालोर निवासी प्रवीण और अलवर निवासी अभिषेक को पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों का आज एमजीएच में घटनास्थल पर मौका तस्दीक करवाई गई। एसीपी अनिल कुमार के अनुसार आरोपियों का मेडिकल करवाया गया है।

आरोपी रहते थे रिश्तेदारों के यहां पर
जांच पड़ताल में यह भी पता लगा कि प्रवीण यहां अपने बड़े पिता की बेटी बहन के पास में रहता था। ठेकेदार द्वारा काम पडऩे पर उसे एमजीएच में संविदा पर काम लिया जाता था। दूसरा आरोपी अभिषेक भी अपनी बड़ी मां के पास में रहता था जो यहां शहर में एक स्थान पर किराए पर रहती है। उसे काम पडऩे पर संविदा पर लगाया जाता था।

पारिवारिक बंदिशें बच्चों को घर से निकलने में करती विवश
कई बार यह भी पता लगा कि कोई बच्चा या बच्ची घर से निकले हैं तो उन पर कोई न कोई पारिवारिक बंदिश हो सकती है। गुस्साए बच्चे घर से निकल जाते है और आगे का अंजाम उन्हें पता नहीं होता है। पारिवारिक बंदिश रखने वाले मां पिता को भी इस बारे में सोचना होगा कि वे कहां तक बच्चों को छूट देवें। किशोरी से दुष्कर्म कहीं इसी की परिणिति तो नहीं रही। हालांकि पुलिस ने घर से नाराज होकर निकलना बताया है।

यह है मामला
सूरसागर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी रविवार को अपने घरवालों से नाराज होकर निकल गई थी। इस पर सूरसागर थाने में एक बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बाद में पता लगा कि किशोरी के साथ में एमजीएच में दो लडक़ों द्वारा गलत व्यवहार किया गया है। जिस पर पुलिस की टीमें लगाई गई।

यह भी पढ़ें – नई छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत

यह किशोरी घरवालों से नाराज होने के बाद स्वत: एमजीएच पहुंच गई। जहां पर उसकी मुलाकात यहां एमजीएच में उन दोनों संविदा कर्मचारियों से हो गई थी। जिनके साथ में वह केंटिन में खा पी रही थी, इसके बार वह मर्जी से इनके सामने जाती हुई नजर आई है। उसके साथ यह घटना भी रविवार की रात को ही हुई थी। अस्पताल में किसी व्यक्ति द्वारा इस उसको देखा गया तो उसने पुलिस को एक लडक़ी के यहां होने के संबंध में जानकारी दी।

Related posts: