Doordrishti News Logo

देर रात बाहरी तत्वों का चौपासनी रोड पर आंतक, दो कारों और टैक्सियों को पहुंचाया नुकसान

  • दो बार हुआ हंगामा पुलिस को भनक तक नहीं लगी
  • तलवारें लहराने की बात आई सामने

जोधपुर, शहर के न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे की गली में आए असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात को आतंक मचाया। दो कारों और तीन टैक्सियों में तोड़ फोड़ की। बाद में बदमाश भाग निकले। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का होना बताया जाता है। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही आरएसी के जवानों को बुलाना पड़ा। रात तक लोगों को जमावड़ा था, मगर मौके पर शांति कायम हो गई।

जानकारी के अनुसार न्यू कोहिनूर सिनेमा के पीछे शनिवार को दिन में दो बार बाहरी तत्वों ने आकर आतंक मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में तलवारों को भी लहराया था। दो बार घटना होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक नही लग पाई। देर रात 11 बजे फिर असामाजिक तत्व पहुंचे और दो कारों और तीन टैक्सियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ तोडफ़ोड़ की। गाडिय़ों के शीशे फोड़ दिए गए। देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे, देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी आदि वहां पहुंचे।

लोगों का न्यू कोहिनूर सिनेमा के सामने काफी जमावड़ा हो गया। इस पर पुलिस नियंत्रण कक्ष से आरएसी का जाब्ता भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का होना सामने आ रहा है। देर रात झगड़े एवं हंगामे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस अधिकारी भी मौका तस्दीक और कारण का पता लगाने के प्रयास में लगे रहे। समाचार लिखे जाने तक कोई केस भी दर्ज नही करवाया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य मंत्री ने मण्डलेश्वर महादेव का किया दुग्धाभिषेक

August 4, 2026

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026