Doordrishti News Logo

बाड़मेर में पारा 43 पार जोधपुर में 41 डिग्री

  • तपने लगी मारवाड़ की धरा
  • रविवार से बदलेगा मौसम

जोधपुर, प्रदेश सहित मारवाड़ में अब गर्मी के तेवर दिखे होने लगे हैं। मारवाड़ की धरा मार्च महिने में ही रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मारवाड़ में बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री मापा गया है। जबकि जोधपुर में पारा 41 पार हो चला है। लगातार तापमान बढऩे से दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल भरा हो गया है। लोग अब गर्मी से बचने के जतन करने लगे हैं। मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। आंधी और धूल भर हवाएं चलने से तापमान में गिरावट हो सकती है।

होली के बाद गर्मी के तेवर सख्त होने लगे हैं। हीट वेव और तेज होती धूप का असर तापमान पर भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में शनिवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से कम तीव्रता का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिससे हवाओं की दिशा बदलेगी और लू से राहत मिलेगी।

तापमान बढऩे से लोगों में बढ़ी परेशानी

राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, सिरोही, फलौदी सहित कई जगह गर्म हवा चल रही है। मौसम के इस बदलाव का असर अब दिन में मार्केट में भी दिखने लगा है। दोपहर 12 बजे शाम 4 बजे तक लोगों की आवाजाही भी सामान्य दिनों के मुकाबले थोड़ी कम होने लगी है। बाजार में अब ठंडे उत्पाद,पेय पदार्थो की भी डिमांड बढ़ गई है। इधर, दिन के तापमान में भले ही ज्यादा बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई है।

इस प्रकार है मारवाड़ में तापमान

मारवाड़ के फलोदी क्षेत्र में पारा 42.8, बाड़मेर में 43.2, जोधपुर मेें 41, जैसलमेर में 42.2, जालोर में 41, सिरोही पाली में 41 डिग्री तक पहुंच चुका है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़

August 4, 2026

तीन ट्रकों में भरकर हाईटेंशन लाइन का सामान ले गए बदमाश

August 4, 2026

जोजरी नदी प्रदूषित करने के आरोपियों पर पुलिस की मेहरबानी

August 4, 2026

रक्तवीर स्व.भानू के 28वें जन्मदिन पर फलोदी-पोकरण में हुए सेवा कार्य

August 3, 2026

जोधपुर मंडल में बन रहा देश का पहला आरडीएसओ डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक

August 3, 2026

आईआईटी जोधपुर में हरित हाइड्रोजन और तकनीकी शिक्षा में नई पहल की शुरुआत

August 3, 2026

जेल में विचाराधीन बंदियों ने घर का घी मांगा,की भूख हड़ताल

August 3, 2026

शिक्षिका को चोट पहुंचाने की धमकीं,ऑनलाइन खाते से 1.98 लाख का फ्रॉड

August 3, 2026

दुकान का कारीगर 50 ग्राम सोना लेकर चंपत,केस दर्ज

August 3, 2026