टीबी की बीमारी से ग्रसित किशोरी ने चुन्नी से लगाया फंदा
जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित रावटी रोड चुंगी नाका के समीप रहने वाली एक किशोरी ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह नवीं पास कर दसवीं में आई थी। दो तीन साल से टीबी की बीमारी से पीडि़त थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा।
थाने के हैडकांस्टेबल बंशीलाल ने बताया कि रावटी रोड चुंगी नाका के समीप रहने वाली 16 साल की एक किशोरी ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगा लिया। वक्त घटना पिता और भाई मजदूरी पर गए हुए थे। घर में मां अकेली थी और वह बाहर बैठी थी। वह उसे बुलाने घर में गई तो वह कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली।
हैडकांस्टेबल बंशीलाल के अनुसार किशोरी दसवीं कक्षा में आई थी और दो तीन साल से टीबी रोग से पीडि़त थी। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

