एसीसीसी अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण
-अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे अपराध विज्ञान के विद्यार्थी
-स्मार्ट पुलिसिंग की तकनीक को जाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसीसीसी अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण। सरदार पटेल पुलिस,सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय के एमए/एमएससी अपराध विज्ञान के 25 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय स्थित अत्याधुनिक अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी प्रणाली तथा रियल टाइम पुलिस रिस्पॉन्स की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
सरकार राजस्थान के सतत और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध:पटेल
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को वीडियो सर्विलांस रूम,डायल- 100/112 कंट्रोल रूम,पीसी आर संचालन प्रणाली,इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम,सोशल मीडिया सेल और साइबर सेल का विस्तृत अवलोकन कराया गया। अधिकारियों ने पुलिसिंग में आधुनिक तकनीक के उपयोग,अपराध नियंत्रण और अनुसंधान में डिजिटल संसाधनों की भूमिका पर जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने आधुनिक पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और इसे भविष्य में अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उपयोगी एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया। अंत में विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने जोधपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
