Doordrishti News Logo

सवारी टैक्सी व बाइक चोरी

जोधपुर,सवारी टैक्सी व बाइक चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने एक सवारी टैक्सी को चुराने के साथ कई स्थानों से दुपहिया वाहनों की भी चोरी की। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें – सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़ा

देवनगर पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर मसूरिया निवासी साहिल पुत्र युसुफ ने रात को अपने घर के बाहर सवारी टैक्सी को खड़ा किया था। सुबह उठने पर टैक्सी अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात शख्स चोरी कर गया। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में बिलाड़ा के रावर की ढाणी हाल केशर नगर गिड़ाली निवासी अनोप विश्नोई पुत्र सोनाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 12 सितम्बर को सुंदर विहार सांगरिया फांटा क्षेत्र में आया था,जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह गजानंद कॉलोनी सूंथला निवासी मोती सिंह पुत्र ईश्वर सिंह राजपुरोहित ने बासनी पुलिस को बताया कि 12 सितम्बर को वह एम्स अस्पताल आया था। जहां पर गेट नम्बर 3 के बाहर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में पन्नेसिंह नगर काली जाल हाल नागाणाराय मेडिकल आईआईसीआई बैंक के सामने पावटा सी रोड के पास रहने वाले दीपसिंह पुत्र जयसिंह ने पुलिस को बताया कि 13 सितम्बर को वह संतोषा माता मंदिर आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में देवताओं की ढाणी मथानिया निवासी अनिल कुमार पुत्र भाखर राम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 12 सितम्बर की दोपहर के समय वह उम्मेदनगर में आयोजित मेले में आया। एक मेडिकल स्टोर के पास खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि अजीत कॉलोनी रातानाडा निवासी शुभम भाटी पुत्र नरेन्द्र सिंह भाटी की बाइक चौपासनी हाउसिंग बोर्ड प्रथम पुल से चोरी हो गई।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026