Doordrishti News Logo

टाटा 407 ने ली बाइक सवार मजदूर की जान

जोधपुर,शहर के निकट सरदार समंद रोड पर टाटा 407 ने बाइक सवार एक मजदूर की जान ले ली। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए इस मजदूर की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। घटना में मृतक के भाई की तरफ से विवेक विहार थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- देवाराम का खेलो इंडिया में चयन

विवेक विहार पुलिस ने बताया कि गुजरावास कलां निवासी विष्णु पुत्र घीसाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका बड़ा भाई 42 साल का चैनाराम मजदूरी करता था। वह शाम को मजदूरी कर झालामंड से घर की तरफ लौट रहा था। तब सरदारसमंद रोड मंगल नगर के पास सामने आ रही एक टाटा 407 के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके भाई के बुरी तरह घायल होने की सूचना पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आए। मगर सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026