जोधपुर, शहर के मंडोर कृषि मंडी में शुक्रवार- शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने दो दुकानों के सेंटर लॉक तोड़क़र भीतर प्रवेश किया। मगर चोरी का माल नही मिलने से लौट गए। दुकानदारों की तरफ से अलग-अलग केस दर्ज करवाए गए हैं। महामंदिर पुलिस ने बताया कि महावीर नगर महामंदिर तीसरी पोल में रहने वाले सुमेरमल पुत्र जवरीलाल ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने उसकी मंडोर कृषि मंंडी स्थित सुमेर इंटरप्राइजेज दुकान का सेंटर लॉक तोड़ा और भीतर प्रवेश कर जरूरी सामान चोरी कर ले गए। अरिहंत नगर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी मनोज शर्मा पुत्र रूपाराम शर्मा की रिपोर्ट में बताया कि मंडोर कृषि मंडी में उसकी एक दुकान लक्ष्मी हार्डवेयर के नाम से है। रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का सेंटर लॉक तोड़क़र चोरी का प्रयास किया। दोनों प्रकरण में महामंदिर पुलिस जांच कर रही है।
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

