Doordrishti News Logo

पत्नी और घरवालों से बात की, फिर लगा लिया फंदा

जोधपुर, शहर के निकट बोरानाडा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक ने अपने किराए के कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड करने से पहले पत्नी व घरवालों से बात की थी। बाद में उसने फोन नहीं उठाया। तब साथ वालों को घरवालों ने फोन किया। इस पर श्रमिक फंदे पर लटका नजर आया। पुलिस ने आज शव का पोस्टमाटम करवाने के बाद परिजन को सौंपा। बोरानाडा थाने के हैडकांस्टेबल ललित खत्री ने बताया कि मूलत: पश्चिमी बंगाल के नजीरपुर मालदा का रहने वाला 25 साल का बच्चन मंडल पुत्र हरीश मंडल यहां बोरानाडा स्थित रिको क्षेत्र में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में कार्यरत था।

फैक्ट्री के सामने ही कमरा किराए लेकर परिचितों के साथ रह रहा था। रात को उसने फोन पर पत्नी और ससुर से बात की थी। बाद घरवालों ने फिर उसे फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर साथ में काम करने वाले परिचित को फोन किया तब साथ काम करने वाले उसके कमरे पर गए। तब बच्चन मंडल रस्सी से फंदे पर कमरें में लटका मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर मथुरादास माथुर अस्पताल भिजवाया। शव को आज कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया। उसके परिचित मालदा पश्चिमी बंगाल के राजन पुत्र विमल मंडल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026