श्रीमाली ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 13 को
जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 13 को। श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर का प्रतिभा सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को चांदपोल में समाज भवन शिवबाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – स्लीपर बस ने राहगीर को कुचला, नहीं हुई पहचान
समाज अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज करीब 300 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत तथा विश्व विद्यालय स्तर पर 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले व खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए अंक तालिकाएं, प्रशस्ति पत्रों की फोटो प्रतिलिपि 10 अक्टूबर तक चांदपोल,महामंदिर, फतेहसागर,सरदारपुरा,हाउसिंग बोर्ड,बासनी क्षेत्रों के अध्यक्ष गणों के पास आवश्यक रूप से जमा करवा सकते हैं।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

