मसूरिया बाबा के मंदिर में सजी 56 भोग की झांकी,गूंजे बाबा के जयकारे
जोधपुर,गोवर्धन पूजन के साथ शहर के मंदिरों में आरंभ हुए अन्नकूट महोत्सव के तहत बुधवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी पर मसूरिया स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।महोत्सव में 56 तरह के व्यंजनों का भोग अर्पण कर महाआरती की गई। इस मौके पर छप्पन भोग लगाकर अन्न-धन की संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत 56 भोग लगाया गया।
पढ़िए चुनाव की तैयारी के बारे में –विधानसभा चुनाव के लिए पोलिटेक्निक कालेज में नियंत्रण कक्ष स्थापित
अन्नकूट महोत्सव के तहत पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिर में बाबा के जयकारे लगाकर गूंजा दिया। इस अवसर पर मंदिर को ऋतु पुष्पों से सजाया गया। अन्नकूट की पक्की प्रसादी का वितरण गुरुवार को ट्रस्ट कार्यालय में किया जाएगा। श्रद्धालु कार्यालय से प्रसादी ले सकेंगे। इस मौके पर मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान,सचिव नरेंद्र गोयल,मुख्य पूजारी भूरदास रामावत,राजू महाराज, अनिल सोलंकी,कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम राखेचा,परमेश्वर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

