swami-vivekananda-became-suryanagari

स्वामी विवेकानन्दमय हुई सूर्यनगरी

यात्रा ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

जोधपुर,संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी राजस्थान प्रान्त के सहयोग से भव्य शोभायात्रा के द्वारा योद्धा व युवा सन्यासी स्वामी विवेकानन्द का वैभव से प्रदीप्त भारत भूमि को पुनः विश्वगुरू बनाने व राष्ट्रीय एकता का दिव्य स्वप्न पूर्ण करने के लिये राज्य स्तरीय विवेकानन्द संदेश यात्रा के अन्तिम पड़ाव जोधपुर में युवक-युवतियों का सैलाब उमड़ पड़ा और शहरवासियों ने भव्य शोभायात्रा को सिर आंखों पर बिठा कर जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सत्कार किया।

विवेकानन्द केन्द्र के नगर प्रमुख डॉ अमित व्यास ने बताया कि घण्टाघर के प्रांगण से विवेकानन्द केन्द्र की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विवेकानन्द संदेश यात्रा को सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास, महापौर उत्तर कुन्ती देवडा व प्रो.ओ पीएन कल्ला,समाजसेवी अतुल भंसाली,जगदीश शर्मा,सुरेश राठी,डॉ अरविन्द माथुर,राजस्थान प्रान्त संयोजक भगवान सिंह,राष्ट्रीय महासचिव भानुदास,यात्रा के संचालक ब्यावर के अशोक खण्डेलवाल, सीमा माथुर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव शुक्रवार से,मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे शुभारंभ

शोभायात्रा के प्रारम्भ में बैंड देशभक्ति के गीतों से आम नागरिकों में जोश उत्पन्न कर रही थी। शोभायात्रा में सबसे आगे एनसीसी केडेट पंक्तिबद्ध भारत माता की जय,कश्मीर से कन्या कुमारी भारत माता एक हमारी आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। उसके बाद कॉलेज के युवा विद्यार्थी देशभक्ति के नारे लगाते हुए जोश के साथ चल रहे थे। स्वामी विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा युक्त रथ के पीछे 75 युवा व 75 युवतियां स्वामी विवेकानन्द की वेशभूषा धारण किए व सिर पर साफा धारण कर यात्रा को विवेकानन्दमय कर रहे थे। यात्रा मुख्य बाजार नई सड़क,सोजती गेट,जालोरी गेट, शनिश्चरजी का थान होते हुए विवेकानन्द केन्द्र परिसर गीता भवन पर पूर्ण हुई।

swami-vivekananda-became-suryanagari

केन्द्र के सम्पर्क प्रमुख एनके प्रजापत ने बताया कि यात्रा के प्रारम्भ में घण्टाघर पर हिन्दू सेवा मण्डल के महेश जाजड़ा,कैलाश जाजू,विष्णु प्रजापत,मदन व राकेश गौड़ द्वारा अथितियों का साफा व अंगवस्त्र द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान त्रिपोलिया व्यापारी संघ के दीपक सोनी, प्रताप महाविद्यालय,महिला महाविद्यालय,भारत विकास परिषद, जालोरी गेट व्यापारी संघ के अनिल गोयल सहित व्यापारी संगठनों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। युसुफ चौधरी, शहर जिलामहामंत्री,अल्पसंख्यक मोर्चा,जोधपुर व अब्दुल मुकतदीर खताई प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, राजस्थान द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनन्दन किया गया। गीता भवन पर रामकृष्ण सेवाश्रम जोधपुर द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

swami-vivekananda-became-suryanagari

ये भी पढ़ें- ओल्ड पेंशन के लिए विद्युत कर्मचारी आंदोलन की राह पर -जोशी

विवेकानन्द सन्देश यात्रा आयोजन समिति के संयोजक अशोक माथुर ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व विवेकानन्द संदेश यात्रा जोधपुर में पहुँचने पर नागौर रोड स्थित आयुर्वेद विवि के कुलपति डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति व समस्त स्टॉफ व विद्यार्थियों व भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा यात्रा का स्वागत- सत्कार किया गया।

शोभायात्रा में वन बन्धु परिषद, राबिनहुड आर्मी, राम कृष्ण सेवाश्रम, स्थानीय व्यापार समितियों सहित नरेन्द्र शर्मा, दिनेश पेडीवाल,डॉ राम गोयल,विभाग प्रमुख प्रेमरतन सोतवाल,जीवनव्रती दीपक खैरे,व्यवस्था प्रमुख महेश बोहरा,चन्द्र प्रकाश अरोड़ा,विनीत कपूर,प्रदीप माथुर,हरि,अनमोल,गौरव शर्मा, योगेश,प्रिया अग्रवाल,ज्योत्सना, दिव्याशां,अमिता बोहरा,दीपिका, भूमिका,तनु देव,रामाकिशन भूतड़ा, डॉ दर्शन ग्रोवर,डॉ अनिल राठी, अनिल गोयल,पंकज व्यास,संजय देव, अनिल अग्रवाल शामिल हुए ल।

गीता भवन पहुँचने पर सभी को स्वामी विवेकानन्द के जीवन से सम्बधित विचारों से अवगत कराया गया तथा यात्रा के साथ चल रहे प्रान्त संगठक प्रांजली येरिकर,श्याम मालवीय,भारत भूषण,सुरेश लाम्बा, हर्ष,हरिओम ने नुकड़ नाटक के माध्यम से वर्तमान समाज की परिस्थितियों को अभिव्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानन्द के संन्देश के माध्यम स समाज जागरण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें- जिला कलक्टर ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विवेकानन्द केन्द्र जोधपुर तथा भारत विकास परिषद जोधपुर महानगर द्वारा गणपत,रामप्रसाद,बीनारानी,वैशाली, सुनील जोशी,विष्णुदत तिवारी, शंकर लाल,सूरजप्रकाश,अजय इत्यादि कार्यकर्ताओं का 50 दिन तक यात्रा में सम्मिलित रहने पर साफा व दुप्पटा पहना कर अभिनन्दन किया गया।

आज के कार्यक्रम

समिति के संयोजक गोविन्द डागा ने बताया कि शुक्रवार 6 जनवरी को इण्डिगो पब्लिक सीसे स्कूल,सोमानी कॉलेज,महिला पीजी महाविद्यालय, हनवन्त चौपासनी स्कूल व बीआर बिड़ला पब्लिक स्कूल में स्वामी जी का रथ ले जाकर विवेकानन्द का संन्देश विद्यार्थियों तक पहुँचाया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews