नील गाय से टकराने से बाइक सवार की मौत
जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ नेशनल हाइवे पर एक बाइक सवार नील गाय से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में छुट्टी दे दी गई। फिर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने हालांकि किसी पिकअप वाहन से टक्कर मारे जाने की रिपोर्ट पुलिस में दी है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच कर रही है। मामला दो दिन पहले का है, अब केस दर्ज करवाया गया है।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि खोखरियां की ढाणी कुड कारपड़ा निवासी निंबाराम पुत्र चिमनाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 48 साल का श्यामलाल अपनी बाइक से बनाड़ नेशनल हाइवे से निकल रहा था। तब किसी पिकअप के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हुई है।
ये भी पढें- महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में फ्रेशर्स डे आयोजित
थानाधिकारी खोजा ने आरंभिक जांच में बताया कि मृतक के बाइक एक नील गाय से टकरा गई थी जिससे वह स्लीप होकर गिर गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पसलियों में भी चोट लगी थी। बाद में छुट्टी मिलने पर परिजन घर लेकर चले गए। मगर उसकी फिर से तबीयत बिगडऩे पर एमजीएच लाया गया। उसकी मौत हो गई। अब उसके भाई अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

