बिल्डिंग को गिराने के लिए सर्वे,गैस कंपनी भी कर रही जांच

  • गैस लीकेज से लगी आग का मामला
  • शवों का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द
  • मुआवजा की मांग कर रहे परिजन
  • मर्ग की कार्रवाई

जोधपुर(डीडीन्यूज),बिल्डिंग को गिराने के लिए सर्वे,गैस कंपनी भी कर रही जांच। शहर के गुलाब सागर स्थित जूना दारू ठेका के पास में सोमवार की शाम को गैस लीकेज बाद लगी भीषण आग में एक बच्ची और युवती की मौत हो गई थी। हादसे में पंद्रह लोग घायल हो गए। शवों को लेकर आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में मर्ग की कार्रवाई सदर कोतवाली पुलिस की तरफ से की गई।

इसे भी पढ़ें – दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

इधर जिस मकान में आग लगी उसको आज गिराने के लिए सर्वे कार्य करवाया गया। साथ ही गैस कंपनी ने भी अपनी जांच आरंभ की है। मृतकों के परिजन एमजीएच की मोर्चरी पर मुआवजा की मांग भी करने लगे। हालांकि किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। एमजीएच मोर्चरी पर पुलिस का बल भी लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि गुलाब सागर क्षेत्र में जूना दारू ठेका के पास में मियों की मस्जिद है। यहां इकबाल चौहान का तीन मंजिला मकान है। मकान में ही फर्नीचर बनाने का कार्य भी किया जाता है। घर के कुछ लोग और रिश्तेदार अब हज के उमराह की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए सोमवार को खाना बनाने की तैयारी चल रही थी।

घर के अंदर 15-20 लोग मौजूद थे। खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर में अचानक गैस लीक हो गई और वहां आग लग गई। महिलाएं डर के मारे अंदर दौड़ गई। मगर गैस ज्यादा फैल गई और परिवार के लोग घर में फंस गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था।

इस हादसे में 13 साल की सलीखा, 26 साल का सोहेल, 22 साल की सलमा,20 वर्षीय साइका,38 वर्षीय साहिदा,19साल की सुहाना,37 वर्षीय मिनाज,48 वर्षीय फरीदा, 17 साल का साहिन,25 की सुमाया, डेढ़ साल की मेलिसा और साहिन शामिल हैं। घायलों को एमजीएच, उम्मेद अस्पताल लाया गया।

हादसे में डेढ़ साल की एक बच्ची और 30 वर्षीय साजिया की मौत हो गई थी। कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें 13 का एमजीएच एवं 2 का उम्मेद में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026