Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सूरसागर पुलिस ने सूरसागर व्यापार संघ के अध्यक्ष पर तीन दिन पहले हुए दुकान में घुसकर कातिलाना हमले में तीन बदमााशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे अब पूछताछ की जा रही है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि दुकान में घुसकर बदमाशों ने सरिया और डंडों व बैस बॉल के बैट से बेरहमी से मारपीट कर डाली थी। दुकानदार के पैरों पर हमलावारों ने वार कर घायल कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया, ऐसा अंदेशा जताया गया।

घटना को लेकर भोजावतों का बास सूरसागर निवासी नरपतसिंह माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उनकी सेनेंट्री की दुकान रिडियाफांटा बाइपास पर आई हुई है। जोकि उनके चाचा भैराराम देवड़ा चलाते है। वे अपनी दुकान पर बैठे थे। तब डंडों, सरियों व बैस बॉल बैट से लैस होकर आए बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। मामले की जांच करते हुए रूपावतों का बेरा निवासी प्रदीप सिंह पुत्र जयसिंह, कालूराम की बावड़ी निवासी गजेंद्र पुत्र ताराचंद और जगदीश पुत्र इंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026