रेलवे अस्पताल में बालक के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन
जोधपुर,रेलवे अस्पताल में बालक के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन।टूटे जबड़े के इलाज के लिए रेल कर्मियों और उनके आश्रितों को महंगे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। रेलवे अस्पताल में इस तरह का सफल ऑपरेशन होने से कर्मचारी लाभांवित होंगे।
यह भी पढ़ें – किडनैपिंग का मुख्य सरगना महिला रेंजर के घर में मिला
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे अस्पताल में किए जा रहे नवाचारों के तहत सोमवार को एक किशोर के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन कर राहत पहुंचाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन के अनुसार रेलकर्मी के 16 वर्षीय आश्रित राहुल का 6 जुलाई को सीढ़ियों से गिरने से जबड़ा दो जगह से टूट गया था जिसकी सोमवार को रेलवे अस्पताल में दंत सर्जन डॉ सरिता यादव,डॉ उषा व ओरो मैक्सिलरी सर्जन डॉ योगेश मित्तल ने ओपन रिडक्शन और इंटरनल फिक्सेशन में प्लेट और स्क्रु लगाकर जोड़ दिया। जिससे रोगी को राहत मिली।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

