Doordrishti News Logo

ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

जोधपुर,ट्रक ने ली बाइक सवार की जान। शहर के निकटवर्ती नेतड़ा एनएच 62 पर एक ट्रक चालक की लापरवाही ने बाइक सवार व्यक्ति की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में मृतक के पुत्र ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – पत्थर की पट्टियों की साइज को लेकर विवाद,व्यवसायी की हत्या

करवड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: फलोदी जिले के बापिणी मतोड़ा हाल बावड़ी का रहने वाला 42 साल का बंशीलाल पुत्र प्रेमाराम सुनार 21 जुलाई को अपने किसी काम से जोधपुर आया था। वापिस अपनी बाइक से रात को गांव बावड़ी लौट रहा था। तब नेतड़ा एनएच 62 पर चाचा की होटल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने चपेट में ले लिया।

हादसे मेें बंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल लाया गया, मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके पुत्र दलीप की तरफ से करवड़ थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026