मुख्यमंत्री गहलोत के गृह जिले में केंद्रीय गृहमंत्री शाह का जोरदार स्वागत

शहर में कई स्थानों पर लोगों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जोधपुर,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में आज जोरदार स्वागत किया गया। वे जैसलमेर से दोपहर में जोधपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर के कई मार्गों से होकर उनका काफिला निकला।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की दोपहर करीब 12.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से नेताओं व पदाधिकारियों का काफिला रवाना हुआ। करीब 15 किलोमीटर लंबे इस काफिले में शाह का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया गया।

strong-welcome-to-union-home-minister-shah-in-chief-minister-gehlots-home-district

होटल लेक व्यू पहुंचे

शाह एयरपोर्ट से सीधे वे होटल लेक व्यू पहुंचे। यहां ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में वे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस बैठक में शाह समेत प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व अर्जुनराम मेघवाल,वसुंधरा राजे सहित कई पदाधिकारी व नेता मौजूद है।

होटल में किया नौपत शहनाई से स्वागत

शाह के होटल लेकव्यू पहुंचने पर यहां नौपत व शहनाई की मधुर धुन और कार्यकर्ताओं की ओर से तिलक लगा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओबीसी राष्ट्र्रीय कार्यसमिति के कई लोग और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सुबह जैसलमेर से निकले, यहां ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी बैठक में ले रहे भाग 

गृहमंत्री शाह इससे पहले वे शुक्रवार रात को जैसलमेर गए थे। शनिवार की सुबह तनोट माता के दर्शन करने के बाद वे करीब 11 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुए। वे जोधपुर में भाजपा के राष्ट्र्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्य कारिणी बैठक में संबोधन के साथ ही बूथ अध्यक्षों में मिशन 2023 का जोश फूकेंगे। शहर के पांचबत्ती सर्किल,अरोड़ा सर्किल,12वीं रोड व आखलिया चौराहे पर भगवा ध्वज व भाजपा की झंडे लगा कर सजाया गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026