आदर्श नगर के पार्क में किया गणपति विसर्जित

आदर्श नगर के पार्क में किया गणपति विसर्जित

  • ढोल-थाली की धुन पर नृत्य की खनक के साथ हुई गणपति परिक्रमा
  • 10 दिन चला गणपति पूजन
  • सजाई छप्पन भोग की झांकी
  • पंडित ने मंत्रोच्चार से कराया विसर्जन

जोधपुर,शहर में अनन्त चतुर्दशी पर गणपति प्रतिमा विसर्जन की धूमधाम रही। लोगों जहां एक ओर शहर के जलाशयों में गणपति प्रतिमा विसर्जित की वहीं कुछ क्षेत्रों,कालोनी,मोहल्लों में घरों,पार्कों में भी गणपति प्रतिमा विसर्जित की गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-ई सेक्टर आदर्श नगर में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क में संध्याकाल में मंत्रोच्चार के बीच गणपति प्रतिमा विसर्जित की गई।

ganpati-immersed-in-the-park-of-adarsh-nagar

मुख्य सूत्रधार व संयोजक शिफाली अरोड़ा ने बताया कि आदर्श नगर के 61 नम्बर मकान में गणेश चतुर्थी को गजानन्द की स्थापना की गई थी। यहां पर 10 दिन तक प्रतिदिन सुबह शाम गणपति का पूजन व आराधना की गई। गणपति को छप्पन भोग लगाया गया। उन्होंने बताया कि 10 दिन पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार अनन्त चतुर्दशी की शाम को गाजे बाजे के साथ गणपति शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आदर्श नगर की महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में महिलाएं ढोल-थाली की थाप पर नृत्य करते हुए आदर्श नगर की परिक्रमा करने के बाद सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पहुंचे। यहां पर पंडित रमेश श्रीमाली ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर गणपति बाप्पा मोरिया,अगले वर्ष तू जल्दी आ..के जयघोष के साथ प्रतिमा को जलकुंड में विसर्जित किया।

घनश्याम अरोड़ा ने बताया कि गणपति विसर्जन कार्यक्रम में ललिता,लता,प्रीति,रश्मि,शिफाली अरोड़ा,घनश्याम,गौरव,राजन,रवि सहित अरोड़ा परिवार के समस्त सदस्य व आदर्श नगर के निवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें:-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts