भैरों सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर बनी रणनीति
जयंती के लिए उमड़ा सर्व समाज का स्नेह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भैरों सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर बनी रणनीति। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत बाबोसा की जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर मंगलवार को 12वीं रोड जोधपुर स्थित कार्यालय में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व संगठन संभाग प्रभारी अभिमन्यु सिंह राजवी ने की। बैठक में विभिन्न सामाजिक,व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक राजेंद्र पालीवाल,भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित हुई। बैठक में माहेश्वरी समाज,सिंधी समाज,कुमार प्रजापति समाज, गौड़ एवं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज,वैष्णव समाज,सैन समाज,राजपूत समाज,पटेल समाज,विप्र सेना सहित अनेक सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा,जनसंपर्क अभियान, प्रचार- प्रसार एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अभिमन्यु सिंह राजवी ने कहा कि स्वर्गीय भैंरोसिंह शेखावत का जीवन संघर्ष, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया तथा उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि बाबोसा की प्रतिमा का अनावरण 14 मई 2026 को दोपहर 01:15 बजे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
आकाशवाणी जोधपुर ने वॉकथोन से दिया ‘आवाज का संदेश’
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने कहा कि भैंरोसिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन में विकास एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
जिला मीडिया प्रभारी अजय त्रिवेदी ने कहा कि बाबोसा ने सदैव आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देकर संवेदन शील नेतृत्व का परिचय दिया। उनका व्यक्तित्व समाज को साथ लेकर चलने वाला था और उनकी कार्यशैली आज भी अनुकरणीय है।
पूर्व उपमहापौर किशन लड्डा ने कहा कि बाबोसा ने राजनीति में शुचिता, सरलता एवं संवेदन शीलता की नई पहचान स्थापित की। उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आज समय की आवश्यकता है।
भाजपा शहर प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने कहा कि भैंरोसिंह शेखावत केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि गरीब,किसान और आमजन की सशक्त आवाज थे। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं विकास की स्पष्ट सोच दिखाई देती थी। प्रतिमा अनावरण समारोह पूरे समाज के लिए गौरव का अवसर बनेगा।
बैठक में वक्ताओं ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया। साथ ही स्वागत,प्रचार- प्रसार,जनसंपर्क एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक सिंह चौहान,संजू सोलंकी,दलपत वैष्णव, अमरलाल बरगी,घनश्याम भाटी,सुनील सम्भानी, सुमर सिंह भाटी,श्याम सुंदर गौड़, महेश परिहार,अजय सिंह मेडतिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे तथा आयोजन की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
