बैंक मैनेजर का रास्ता रोककर मारपीट,रूपए छीने
जोधपुर,शहर के खंगार रेस्टोरेंट गणेश होटल के नजदीक में एक बैंक मैनेजर का रास्ता रोककर मारपीट करने और रूपए छीने जाने का प्रकरण महामंदिर थाने में दर्ज हुआ। बैंक मैनेजर ने कुछ लोगों के खिलाफ इस बारे में नामजद रिपोर्ट दी है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि हमीरबास चूरू हाल बीजेएस गली नंबर 18 महामंदिर निवासी नकुल सिंह पुत्र गोविंदसिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह खंगार रेस्टोरेंट गणेश होटल के पास से निकल रहे थे। तब भमसा खींची, राजेंद्रसिंह एवं विक्रम सिंह आदि ने रास्ता रोककर मारपीट की और उनसे रूपए छीन लिए। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज कर अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

