अलग अलग स्थानों से सवारी टैक्सी और बाइक चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),अलग अलग स्थानों से सवारी टैक्सी और बाइक चोरी। शहर में अलग अलग स्थानों से पैसेंजर टैक्सी और बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए।
देवनगर पुलिस ने बताया कि गवारिया बस्ती मसूरिया में रहने वाले सम्पत पुत्र शैतानराम गवारिया ने रिपोर्ट दी कि उसके घर के बाहर खड़ी की उसकी पैसेेंजर टैक्सी को अज्ञात शख्स चुराकर ले गया।
दूसरी तरफ उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में नयापुरा चौखा निवासी मोबाईल शॉप संचालक विनोद पुत्र दयाराम माली ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय वह मिर्नवा सेंटर के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई।
थाने के पास जेसीबी से तोड़ी किराये की विवादित दुकान,दो आरोपी पकड़े
प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में नगीना मस्जिद के सामने वाली संजय सी कॉलोनी निवासी फिरोज पुत्र अब्दुल रशीद ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को वह उम्मेद अस्पताल आया था जहां पर गेट नम्बर 2 के पास से उसकी बाइक चोरी हो गई।
इधर कुड़ी पुलिस ने बताया कि गवारलनाड़ा कल्याणपुर हाल सेक्टर 8 कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी महेन्द्र कुमार मेहरा पुत्र मनोहरलाल मेघवाल की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

