देवनारायण जयंती पर शनिवार को राजकीय अवकाश
स्कूल-कॉलेजों में रहेगी कल छुट्टी
जयपुर,देवनारायण जयंती पर शनिवार को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को आसींद दौरे से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुर्जरों को साधने के लिए शुक्रवार को बड़ा फैसला किया। गहलोत सरकार ने श्रीदेवनारायण जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए।
शनिवार को स्कूल,कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी। फाइव डे वीक के कारण सरकारी विभागों में पहले से शनिवार की छुट्टी है। आमजन की आस्था और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस शहरों,ग्रामीण अंचलों में समारोहपूर्वक मनाया गया
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह अवाना,उद्योग मंत्री शकुंतला रावत तथा खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर भगवान श्रीदेवनारायण जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2023 के घोषित अवकाशों की सूची में आंशिक संशोधन करते हुए देवनारायण जयंती के उपलक्ष में 28 जनवरी 2023 को पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर संपूर्ण राज्य में सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

