राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा को दिया राज्य मंत्री का दर्जा
जोधपुर,राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस सम्बंध में शासन सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत राज्यपाल की स्वीकृति से बोराणा को राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं सचिवालय की आज्ञा अनुसार देय होंगी। बोराणा को दी जाने वाली समस्त सुविधाओं का व्यय प्रशासनिक व पर्यटन विभाग वहन करेगा। इस प्रकार राजस्थान पशुधन आयोग के अध्यक्ष जोधपुर के राजेन्द्र सोलंकी,राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल के बाद अब जोधपुर के रमेश बोराणा को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

