मतदाता सूची के विवरण जोड़ने व प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर
जोधपुर,मतदाता सूची के विवरण जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डेटा का संग्रह करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला कलक्टर(प्रथम) मदनलाल नेहरा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की आधार संख्या को एकत्र कराने का कार्यक्रम 1 अगस्त 2022 से 31 मार्च-2023 तक समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में पंजीकृत मौजूदा मतदाताओं की आधार संख्या को फार्म ‘6 बी‘ में एकत्र करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विशेष शिविर की तिथियां
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 अगस्त, 4 व 18 सितम्बर, 9 एवं 16 अक्टूबर,13 व 27 नवम्बर तथा 11 एवं 25 दिसम्बर-2022 को विशेष शिविर आयोजित होंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

