चोर फाटक कूदकर घुसे,नगदी जेवरात चोरी कर ले गए
- परिवार के लोग शादी में बाड़मेर गए थे
- संदिग्ध ओला बाइक की तलाश -सरकारी कर्मचारी के मकान में लगी सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोर फाटक कूदकर घुसे,नगदी जेवरात चोरी कर ले गए। शहर के झालामंड स्थित सीएमएचओ कार्यालय के पास में एक सूने मकान में 18-19 अप्रैल की रात में सैंध लग गई। अज्ञात चोर घर की फाटक कूद कर घुसे और लोहे की लकड़ी के दरवाजे का ताला तोडक़र प्रवेश किया। बाद में सोने चांदी के आभूषण और नगदी ले गए।
परिवार के लोग वक्त घटना शादी में बाड़मेर गए थे। पड़ौसी की सूचना पर वापिस आए। घर के आस पास एक संदिज्ध ओला बाइक देखी गई है। पुलिस अब उसके नंबर के आधार पर तलाश में जुटी है7
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: राजधानी जयपुर हाल झालामंड स्थित सीएमएचओ कार्यालय के पास शंकर नगर निवासी माधव सिंह पुत्र किशन सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।
चौखा में दिल्ली का व्यक्ति फ्लैट में चला रहा था अवैध हुक्का बार, गिरफ्तार
इसमें बताया कि वह 17 अप्रैल को परिवार सहित शादी में बाड़मेर गए थे। बाद में 18 को पड़ौसी ने घर का ताला टूटने की जानकारी दी। इस पर उसके रिश्तेदार गजेंद्रसिंह को वहां भेजा गया। पता लगा कि चोरों ने घर में प्रवेश कर वहां से सोने चांदी के जेवरात और नगदी ले गए है। घर के पोर्च में खड़ी बाइक की सीट पर फुट प्रिंट भी दिखे है। साथ ही 18 अपै्रल की रात साढ़े 11 से 3.30 बजे के बीच एक संदिग्ध ओला बाइक भी देखी गई है। जो वहां सूनी जगह पर खउ़ी थी।
19 अप्रैल को वह वापिस जोधपुर पहुंचा और पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है और अब संदिग्ध ओला की तलाश आरंभ की है। चोरी गए सामान का ब्यौरा फिलहाल पुलिस को उपलब्ध नहीं करवाया गया है। पीडि़त सरकारी नौकरी में बताया गया है।
