Doordrishti News Logo

कभी खाते में रुपए जमा होते तो कभी पार हो जाते,आखिर में एक लाख पार

जोधपुर,कभी खाते में रुपए जमा होते तो कभी पार हो जाते,आखिर में एक लाख पार। शहर के शास्त्रीनगर स्थित अग्रसेन पार्क के पास में रहने वाले युवक के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकल गए। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। उसके बैंक खाते में कभी रुपए क्रेडिट होते तो कभी डेबिट हो जाते। आखिर में एक लाख रुपए पार हो गए। शास्त्रीनगर पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें – एनयूजे व क्लीन हिमालय कैंपियन ने चलाया सफाई अभियान

शास्त्रीनगर स्थित अग्रसेन पार्क के पास रहने वाले नरेश कुमार पुत्र रामविलास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गत वर्ष 17 से 18 मई के बीच में उसके बैंक खाते में कई बार में 60-40 हजार जमा होते और कभी डेबिट हो जाते थे। उसके खाते में 60 हजार जमा थे तो कभी डेबिट कर लिए जाते कभी जमा कर दिए जाते। इस तरह उसके खाते से धोखाधड़ी पूर्वक एक लाख रुपए पार कर लिए गए। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026