Doordrishti News Logo

स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती मथानिया बाइपास रोड पर बाइक सवार युवक को सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। स्कार्पियो को पुलिस ने जब्त कर जांच आरंभ की है।

मथानिया थाने के एएसआई पूनमचंद ने बताया कि खेड़ापा के तालों का बेरा बावड़ी निवासी 54 साल के हनुतराम पुत्र किस्तुरराम माली अपनी बाइक से मथानिया बाइपास रोड से निकल रहे थे। तब एक स्कार्पियो चालक ने सामने से आकर टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हनुतराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी उपचार के बीच मौत हो गई। उनके पुत्र कुशालराम ने इस बारे में स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एएसआई पूनमचंद ने बताया कि शव को कार्रवाई कर सौंप दिया गया। जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed