सालावास से लापता बच्चे को दो घंटे में पुलिस ने ढूंढा
हॉस्टल में दाखिल कराने की बात को लेकर हुआ नाराज
जोधपुर,शहर के निकट सालावास गांव से शनिवार की सुबह छह बजे एक बच्चा घर से साइकिल लेकर निकल गया। सुबह साढ़े दस पुलिस को सूचना मिली कि बच्चा लापता हुआ है। हरकत में आई पुलिस ने मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। बाद में यह बच्चा प्रतापनगर में चीरघर मोड़ पर मिल गया। पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर उसके घरवालों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें- सतलाना गांव में साठ बीघा खेत में लगी भीषण आग
विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि सालावास गांव से सुबह 12 साल का एक बच्चा अपनी साइकिल लेकर घर से निकल गया। उसे सालावास में एक स्कूल भी जाना था। मगर वह नहीं लौटा। तब घरवालों को बच्चे के गायब होने की चिंता सताने लगी। पहले खुद के स्तर पर पता किया मगर वह नहीं मिला। सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना दी गई। तब हरकत में आई पुलिस ने सभी मार्गों से निकलने वाले सीसी टीवी कैमरों को जांचा। तब यह बच्चा चीरघर मोड़ के निकट मिल गया।
थानाधिकारी ने बताया कि बच्चा घरवालों से नाराज होकर चला गया। वे उसे हॉस्टल में दाखिल करवाने की बात कह रहे थे। बच्चे को ढूंढने में पुलिस की टीम में एएसआई प्रेमसिंह, कांस्टेबल रामचरण,पप्पूराम एवं राजू राम की अहम भूमिका रही। विदित रहे कि बच्चा कहीं घूमते हुए यदि कायलाना की तरफ पहुंचा और कोई घटना कर बैठता तो घरवालों की परेशानी को बढ़ा सकता था। मगर पुलिस ने सजगता और तुरंत हरकत करते हुए उसे ढूंढ लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

