डोडा चुरा से भरी गाड़ी के साथ तस्कर फरार
- अन्य आरोपी से छह किलो डोडा पोस्त बरामद
- सीएसटी की लूणी में कार्रवाई
- यूपी नंबर की गाड़ी की तलाश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डोडा चुरा से भरी गाड़ी के साथ तस्कर फरार। कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने लूणी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर छह किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जबकि एक अन्य तस्कर की डोडा चूरा वाहन सहित फरार होने की जानकारी मिली है। पुलिस तस्कर की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।
सीएसटी की तरफ से लूणी थाने में एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एव यातायात शाहीन सी.के निर्देशानुसार,सुपरविजन अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पवार के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
परिवार खेत पर था चोर नगदी और चांदी के आभूषण ले गए
सीएसटी के प्रभारी मेहराज तंवर मय टीम ने पुलिस थाना लूणी हलका में आरोपी पीपरली विश्रोईयों की ढाणी निवासी सुनील पुत्र शिवलाल को जोधपुर को दस्तयाब कर उसके पास से करीब 6 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। सीएसटी प्रभारी मेहराज के अनुसार अन्य आरोपी कोरना गंगावास राजू विश्नोई जो डोडा चूरा भरे वाहन के साथ फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

