धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आज जोधपुर में

दुर्गादास पेनोरमा का करेंगे निरीक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आज जोधपुर में। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत शनिवार 30 मई को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे।

दोपहर 1 बजे जोधपुर पहुंचकर वे सर्किट हाउस जाएंगे और मसूरिया पहाड़ी स्थित निर्माणाधीन दुर्गादास राठौड़ पेनोरमा का अवलोकन करेंगे। इस दौरान पेनोरमा की प्रदर्शन योग्य सामग्री और आगामी कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक कर अंतिम रूप देंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

रविवार 31 मई को सुबह 8 बजे चौपासनी चारणान में महिला शिक्षा विषयक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।