Doordrishti News Logo

पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से 600 किलो कॉपर चोरी का खुलासा

जोधपुर,पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र मेें 17 जून को एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में सैंध लगाकर वहां से छह सौ किलो तांबा चुराने वाली गैंग का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए पांच महिलाओं सहित छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस अब अभियुक्तों से पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें – पाक विस्थापितों को नागरिकता मिलने पर जनप्रतिनिधि ने किया स्वागत

पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम निशान्त भारद्वाज व सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार वृत्त प्रतापनगर के सुपरविजन में शहर में बढती चोरी/नकबजनी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुऐ तुरन्त खुलासे के लिए चौहाबो थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व मे टीम गठित की गई।

17 जून को अनन्त चौरडिया पुत्र श्री अशोक चोरडिया निवासी दिग्विजय नगर खेमे का कुआ पाल रोङ ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक दुकान चोरङिया इलेक्ट्रिक्स 11 विवेकानन्द नगर (नहर चौराहे के पास) पर स्थित है। वहाँ पर रात मे 4-5 लोग दुकान व गोदाम का ताला तोडकर अन्दर घुसे और कॉपर स्ट्रिप के 13-14 बंडल जिसका वजन करीब 550- 600 किलोग्राम चोरी करके ले गए।

इन्हेंं किया गया गिरफ्तार
पुलिस की गठित टीम ने अथक परिश्रम कर वारदात को अंजाम देने वाले सांसी कॉलोनी पांच बत्ती रातानाडा निवासी मनोज पुत्र लच्छाराम सांसी,प्रमुङी पत्नी अशोक सांसी,भूरकी पत्नी मंगलाराम सांसी, नूरी पत्नी रामूराम सांसी,लाली पत्नी मनोज सांसी एवं कमला पत्नी लादू राम सांसी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के कॉपर स्ट्रिप की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें – अलमारी की चाबी बनाने के बहाने शातिर तीन लाख की नगदी व जेवर लेकर चंपत

पुलिस टीम में यह थे शामिल
थानाधिकारी नितिन दवे के साथ एसआई फगलूराम,कांस्टेबल अशोक,वीराराम,प्रेम,राजेश,विक्रम, देवेंद्र एवं बाबूलाल पुलिस टीम में शामिल थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026