Doordrishti News Logo

केरू में हालात सामान्य,दर्ज प्रकरणों पर पुलिस की जांच शुरू

जोधपुर,शहर के केरू गांव के पुनिया की प्याऊ में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए अस्थाई पुलिस चौकी लगाई गई है। यहां पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 2 दिन चले तनाव के बीच आज से यहां के बाजार खुल चुके हैं और फिलहाल यहां शांति है। इधर तीन प्रकरण दर्ज के बाद पुलिस ने आगे की जांच आरंभ की है। एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा की तरफ से मामलों में तफ्तीश की जा रही है। एसीपी बोरानाडा एवं झंवर एसएचओ की तरफ से दो प्रकरण पुलिस में दर्ज कराए गए हैं। एक मामला एक अन्य पक्ष की तरफ से दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तनोट राय माता के किए दर्शन

थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि आज यहां पर शांति है बाजार खुल चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए अस्थाई चौकी शुरू की गई है जहां पर पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। सनद रहे कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दोनों पक्ष शुक्रवार को आमने- सामने हो गए थे। इसी बीच पथराव शुरू होने के चलते दोनों पक्षों के बीच से 25 लोगों को चोट पहुंची थी। कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। बाद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोडक़र भीड़ को काबू किया। देर रात तक यहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जिस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है वहां पर जेडीए के बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से भी चेतावनी के बोर्ड इस भूमि पर लगाए गए हैं अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

पुलिस ने आरंभ किया अनुसंधान 

पुलिस ने इसमें तीन प्रकरण अब तक दर्ज किए हैं। एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा की तरफ से मामलों में जांच आरंभ की गई है। अब तक आठ लोगों को शांति भंग में पकड़ा गया है। उन्हें मुकदमें बाजी में नहीं पकड़ा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026