Doordrishti News Logo

सूरसागर से भी रास्ता रोका

जोधपुर, लोकदेवता बाबा रामदेव की बीज 7 सितंबर नजदीक है। कोविड के चलते मेला समितियों और प्रशासन की तरफ से स्थगित किया जा चुका है। मगर जातरूओं का आना अब भी जारी है। कोसों दूर से आ रहे जातरू पुलिस से अब मिन्नतें कर रहे हैं। मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार से आ रहे जातरू पुलिस को छह सौ किलोमीटर से आने का हवाला देकर बाबा के दर्शनार्थ जाने की जिद कर रहे हैं। ऐसे में अब खुद पुलिस भी पेशोपेश की स्थिति में आ गई है।

साहब 600 किलोमीटर चल

लौटाने पर जातरू खेतों के रास्ते से निकल कर सडक़ों पर आ रहे हैं। पुलिस सख्ती के तौर सभी नाकों पर बल तैनात कर चुकी है और समझाइश कर रवाना भी कर रही है। ज्यादातर जातरू सूरसागर चौपड़ वाले रास्ते को पकड़ कर देचु से निकलते है। ऐसे में पुलिस ने सूरसागर इलाके में भी पूर्णतया नाकाबंदी कर दी है। ताकि वे इन रास्तों पर नहीं आए।

बाबा की बीज 7 सितंबर को है,तीन शेष है। मगर जातरूओं का शहर की सीमाओं में प्रवेश जारी है। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका में जातरूओं को रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को पाबंद कर दिया है। नाकों पर पुलिस बल भी लगा दिए गए है। समझाइश कर जातरूओं को लौटाया जा रहा है। कई तो समझाइश के उपरांत लौट भी रहे हैं। मगर कुछ जातरू जिद कर निकलने का प्रयास भी कर रहे हैं। उनका यही कहना है कि इतना लंबा सफर तय कर आए हैं तो बाबा के दर्शनार्थ जाने दिया जाए। फिलहाल पुलिस जातरूओं को समझा बुझाकर रवाना कर रही है।

ये भी पढें – विभागीय योजनाओं एवं फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में बैठक

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026