संभागीय आयुक्त के नेतृत्व में जिलेभर में चल श्रमदान व स्वच्छता अभियान

  • राज्य सरकार गठन के 2 वर्ष पूर्ण
  • घंटाघर,उम्मेद उद्यान व गुंदेश्वर महादेव मंदिर सहित सार्वजनिक स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान
  • आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संभागीय आयुक्त के नेतृत्व में जिलेभर में चल श्रमदान व स्वच्छता अभियान।राज्य राज्य सरकार गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक स्तर पर श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक डॉ.प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर को स्वच्छ,सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया।

संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह ने घंटाघर (क्लॉक टावर),उम्मेद उद्यान एवं गुंदेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और जनभागीदारी से ही स्वच्छ व स्वस्थ शहर की परिकल्पना साकार की जा सकती है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार के कार्य काल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभागीय निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,जिनमें जन सहभागिता भी सुनिश्चित करवाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को शहर के प्रमुख मंदिरों,स्मारकों,सरकारी देवालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सोमवार को जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में होगा प्रचार-प्रसार

उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता, जन जागरूकता व शहर के सौंदर्यकरण के प्रति प्रेरित करना है,जो ‘स्वस्थ जोधपुर-स्वच्छ जोधपुर’ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिश्रा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की थीम “नव उत्थान,नई पहचान-बढ़ता राजस्थान,हमारा राजस्थान” के अंतर्गत दो वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार रथ वाहिनी के माध्यम से जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणपतलाल सुथार,उपायुक्त डॉ.अर्चना व्यास, जिला स्तरीय अधिकारी,नगर निगम के अधिकारी,कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026