माँ की अस्थियां विसर्जित करने शुक्रवार को हरिद्वार और पुष्कर जाएंगे शेखावत

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 16 और 17 को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह आएंगे

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शुक्रवार को मां की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जाएंगे। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर सांसद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 15 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे अपनी स्वर्गीय माता जी की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार प्रस्थान करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे पुष्कर सरोवर पहुंचेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत का शाम को 7:00 बजे तक  अपने जोधपुर स्थित निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी मोहन कंवर के निधन पर संवेदना प्रकट करने केन्द्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 16 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। वे 16 को रात्रि विश्राम जोधपुर में करेगें और 17 को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार 17 को उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह जोधपुर आएंगे। केंद्रीय राज्य ऊर्जा एवं उद्योग मंत्री  कृष्णपाल गुर्जर  भी 16 को आएंगे और शेखावत के आवास पर जाकर संवेदना व्यक्त करेगें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews