नई दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को जल शक्ति मंत्रालय के नव नियुक्त राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और बिश्वेश्वर टुडू का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत किया।
शेखावत ने कहा कि प्रहलाद जी एक सुलझे हुए कुशल और अनुभवी नेता हैं। उन्हें जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की जमीनी जानकारी है। पदभार ग्रहण और स्वागत के बाद उनसे जल शक्ति मंत्रालय से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
निश्चित ही मेरा और उनका साथ- सहयोग प्रधानमंत्री द्वारा जल शक्ति मंत्रालय बनाए जाने के उद्देश्य को एक नई ऊर्जा से कार्यरूप में परिणित करेगा। उन्होंने ने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय में नव नियुक्त दूसरे राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने भी पदभार ग्रहण किया। वे अपनी योग्यता से देशसेवा की मुख्यधारा में अपना स्थान बना चुके हैं। हमने जल से जुड़े जनहित के अन्य मुद्दों पर बात की। उनका सरल स्वभाव ध्यान खींचता है।
>>> सेवा ही कर्म-सेवा ही धर्म को सच कर दिखाया
Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान




