Doordrishti News Logo

कुंवारी बताकर युवक को फांसा, धमकी देकर 15 लाख की डिमाण्ड

  • धमकाने से आहत होकर युवक ने दो लाख अलग से दिए
  • बच्ची के नाम पर रुपए ऐंठती रही

जोधपुर,कुंवारी बताकर युवक को फांसा,धमकी देकर 15 लाख की डिमाण्ड। शहर के झालामंड स्थित हेमनगर में रहने वाले एक युवक को महिला ने कुंवारी बताकर जाल में फांस लिया।

यह भी पढ़ें – प्रॉपर्टी व्यवसायी के घर की ली तलाशी

युवक को शादी का झांसा देती रही और रुपए ऐंठती गई। आखिरकार अपने पति के साथ मिलकर धमकाया और 15 लाख की डिमाण्ड रखी। पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर अब कुड़ी भगतासनी थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने इस बारे मेें अग्रिम जांच आरंभ की है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित हेमनगर में रहने वाले युवक की 2021 में महिला से एक कैफे में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में मित्रता हो गई,जो प्रेम में बदल गई। युवक ने जब भी शादी के लिए कहा तो महिला पढ़ाई पूरी होने के बाद का कहकर टाल देती।

इस बीच वह युवक से खर्चे लिया करती थी। 2021 में ही युवक काम के सिलसिले में बाहर चला गया। वापस अक्टूबर 2022 में आया तो महिला के बुलाने पर उसके मकान पर गया। वहां एक छोटी बच्ची थी। पूछने पर महिला ने बताया कि ये उसकी बच्ची है।

पति के स्थान पर युवक का नाम लिखा
पता लगने पर युवक अस्पताल पहुंचा और जांच की तो दस्तावेज पर महिला ने अपने आधार कार्ड में पति की जगह पर उसका नाम लिखा रखा था। युवक ने बिना शादी के आधार कार्ड पर नाम लिखने का विरोध किया तो महिला उसे धमकाने लगी।

बच्ची के नाम पर ऐंठती रही रुपए
पीडि़त युवक का आरोप है कि महिला से शादी के दस्तावेज बनाने और उसके घर वालों को भी बताने का कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया और उसकी बात टालने लगी। महिला ने युवक से बच्ची के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए।

इसके बाद युवक ने महिला से दूरियां बनाई तो रिश्तेदारों तक जाने लगी। कुछ समय पहले युवक को उसने अपने नए पते के घर पर बुलाया। वहां पर महिला के साथ एक और बच्ची और एक व्यक्ति था। पूछने पर उसने कहा कि वो उसका पति है और दोनों उनकी बेटियां हैं।

महिला ने धमकी दी कि उससे बचना है तो 15 लाख रुपए दो। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। युवक ने बचने के लिए दो लाख रुपए दिए और वहां से निकला।

Related posts: