Doordrishti News Logo

शालीमार एक्सप्रेस 2 से 10 जनवरी तक रद्द

जोधपुर,(दूरदृष्टी न्यूज)शालीमार एक्सप्रेस 2 से 10 जनवरी तक रद्द।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण जम्मूतवी- बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में दो से दस जनवरी के मध्य छह ट्रिप रद्द रहेगी।

इसे भी पढ़ें – नए वर्ष के स्वागत में रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं

जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल पर स्नेहवाल- अमृतसर रेल खंड के लाडोवाल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण जम्मूतवी-बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस आवागमन में छह ट्रिप रद्द की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण ट्रेन 14662,जम्मूतवी- बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 2 से 7 जनवरी 2025 तथा ट्रेन 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन बाड़मेर से 5 से 10 जनवरी 2025 तक रद्द रहेगी।

जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन का संचालन बहाल

जम्मूतवी से चलकर भगत की कोठी आने वाली ट्रेन रिस्टोर कर दी गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्यजनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 29 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन 19226, जम्मूतवी भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन भगत की कोठी तक बहाल कर दिया गया है। ट्रेन पूर्व में फिरोजपुर-भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द की गई थी।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026