• भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर सेवा कार्य में जुटे रहे शेखावत
  • गौ सेवा एक तरह से कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है-शेखावत
  • भाजपा का सेवा ही संगठन अभियान -सभी मंडलों में किए गए सेवा कार्य
  • शेखावत ने समर्पित किए चार स्थानों पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर व सेनेटाइजर

जोधपुर, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की द्वितीय वर्षगांठ और सरकार के बेमिसाल सात साल को भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सेवा कार्य कर वर्षगांठ मनाई। भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान के तहत रविवार को शहर जिला भाजपा के सभी बारह मंडलों में जनसेवा के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Seven years anniversary of Modi government celebrated by doing service work

जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की ओर से चार स्थानों पर ऑक्सीजन कंसट्रेटर और सभी मंडलों में सेनेटाइजर वितरित किए गए, पाक विस्थापितों को भोजन सामग्री के पैकेट भेंट किए गए। गोशाला में गौ माता को चारा खिलाया गया। जोधपुर दक्षिण की महापोर वनिता सेठ अनेक स्थानों पर शेखावत के साथ मौजूद थी। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में सभी बारह मण्डल में सेवा कार्य आयोजित किए गए।

Seven years anniversary of Modi government celebrated by doing service work

इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संक्रमण के दौर में आमजन की नि:स्वार्थ सेवा करने की सीख दी। इस दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कोविड नियमों की पालना की गई। सेवा ही संगठन अभियान के तहत रविवार को ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी और केन्द्रीय मंत्री शेखावत सबसे पहले सुबह 9.30 बजे पाल बालाजी मंदिर के सामने स्थित कन्हैया गौशाला पहुंचे और गोमाता के लिए चारा भेंट किया। शेखावत ने राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने गायों को लापसी और रिजका खिलाकर गौ माता की पूजा अर्चना की। गौशाला संचालक राजकुमार सिंह भण्डारी और चंचलमल चोरड़िया ने गो शाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शेखावत ने गौस्पर्श चिकित्सालय का अवलोकन भी किया।

Seven years anniversary of Modi government celebrated by doing service work

जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, करणी सिंह खींची सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ने सेवा कार्य किया। इस दौरान शेखावत ने गो संवर्द्धन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे चर्चा की ओर कहा कि अनेक योजना हैं जिनके माध्यम से गौशाला को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। कन्हैया गौशाला के लिए भी इस ओर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौसेवा का सौभाग्य मिला है भारतीय संस्कारों में गौ माता पशु मात्र नहीं है। गौ माता हमें जितनी समृद्धि प्रदान करती है,उस तुलना में भरपाई हम नहीं कर सकते। गौ सेवा एक तरह से कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है।

Seven years anniversary of Modi government celebrated by doing service work

बाल बसेरा में बच्चों से मिले मिनिस्टर अंकल

सेवा कार्य के उद्देश से केंद्रीय मंत्री शेखावत, जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी पहले बालबसेरा और फिर लवकुश आश्रम नवजीवन संस्थान गए और ऑक्सीजन कंसट्रेटर और मास्क सेनेटाइजर समर्पित किए। बाल बसेरा में दिनेश जोशी और भावना ने गतिविधियों से अवगत कराया। शेखावत बच्चों से मिले उनको चॉकलेट गिफ्ट की। मिनिस्टर अंकल को देख बच्चे खुश हुए। जहां बच्चों से मिलकर जैसे शेखावत का बचपन लौट आया। उन्होंने यहां पर सेनेटाईजर और एक ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन समर्पित की।

Seven years anniversary of Modi government celebrated by doing service work
इसके बाद चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित नवजीवन संस्थान लवकुश आश्रम पहुंचे और पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के साथ नवजीवन संस्थान का अवलोकन किया। संस्थान के संचालक राजेन्द्र परिहार, आरके ओझा और आरती ओझा ने संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने संस्थान का जायज़ा लिया और लव कुश मदर मिल्क बैंक का अवलोकन किया। यहां पर शेखावत ने दो ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन समर्पित की और सेनेटाईजर सौंपे।

ये भी पढ़े :- वैक्सीन लगवाने से पहले किया रक्तदान

चौहा बोर्ड व प्रताप नगर सेटेलाइट का अवलोकन

सेवा ही संगठन अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला में शेखावत भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महापौर वनिता सेठ के साथ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय सेटेलाइट अस्पताल और प्रताप नगर स्थित स्वामी प्रभुतानंद राजकीय चिकित्सा केन्द् गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय सेटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण किया और कहा कि अस्पताल में जो भी तत्काल अवश्यकता है उसका प्रस्ताव तैयार कर भेजें। यहां पर जन सहयोग से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करेगें। उन्होंने यहां पर एक ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन सौंपी।

प्रताप नगर सेटेलाइट में जाकर व्यवस्था देख चिकित्सकों से अस्पताल की अवश्यकता और समस्याओं पर चर्चा की, कहा कि यहां पर अलग से विशेष वार्ड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। जन सहयोग से सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगें। उन्होंने यहां पर सेनेटाइजर और दो ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीन समर्पित की। उन्होंने दोनों ही अस्पतालों की आवश्यकताओं का विवरण मांगा और विशेष व्यवस्था संबंधी योजना तैयार करने की सलाह दी। स्थानीय पार्षद विक्रम सिंह पवार, पार्षद महेश परिहार,सुमन सेन,पायल जानयानी, सुनील सम्भवानी,नरेन्द्र फितानी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी, फतह राज माँकड़, सीमा माथुर, सोनिया रामचंदानी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

पाक विस्थापितों के लिए रसद सामग्री

सेवा अभियान के तहत शास्त्री नगर स्थित सांसद सेवा केंद्र में पाक विस्थापित 100 परिवारों के लिए रसद सामग्री भेंट की गई। शेखावत ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, जिला महामंत्री देवेंद्र सालेचा, करणी सिंह खींची, महेन्द्र मेघवाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण धनादिया की मौजूदगी में रसद सामग्री के ट्रक को रवाना किया। इस दौरान पार्षद योगेश व्यास, पूजा राठी सहित अनेक पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद थे।

कोरोना बचाव वैक्सीनेशन कैम्प का अवलोकन

केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर सेवा कार्य के तहत लघु उद्योग भारती जोधपुर अंचल की ओर से न्यू पावर हाउस रोड स्थित सभागार में कोरोना बचाव वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किया गया। शेखावत ने इस कैम्प का अवलोकन किया। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कैम्प के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शेखावत ने यहां पर को-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने आई 93 वर्षीय सुन्दर देवी के चरण स्पर्श किए उनसे आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने वैक्सीनेशन कैम्प में सेवा दे रहे फ्रंट लाइन वर्कर से भी मुलाकात की।

विधायक के साथ मंत्री ने परोसा भोजन

भाजपा चौपासनी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी प्रथम पुलिया के पास गरीबों को भोजन कराया। शेखावत ने सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास के साथ भोजन परोसा। भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजू संभवानी, हनवंत सिंह पंवार, हुक्मसिंह इंदा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। शास्त्री नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में परिंडों में पानी भरा। गर्मी में पक्षियों के लिए नियमित रूप से पानी और दाना डालने का आव्हान किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, योगेश व्यास, पार्षद पूजा राठी मौजूद थे। इससे पहले प्रताप नगर क्षेत्र में पार्षद अजय जोशी के नेतृत्व में निहारिका पार्क में पौधे लगाए गए। इसी प्रकार भाजपा के विविध मंडलों में शेखावत की ओर से मंडल अध्यक्ष, जोधपुर के सभी भाजपा पार्षद और पार्षद प्रत्याशी को सेनेटाइजर वितरित किए गए। सेवा कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और जन प्रतिनिधि मौजूद थे।