Doordrishti News Logo

जोधपुर,जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा सात दिवसीय साप्ताहिक वेब व्याख्यान के अंतिम दिन गायन वादन और नृत्य का संयुक्त रुप से व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ स्वाति शर्मा ने बताया कि संगीत की पूर्णता गायन,वादन और नृत्य के संयोग से होता है।

सात दिवसीय वेब व्याख्यान

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा 7 शनिवार को व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के आचार्यों ने अपना व्याख्यान देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसी श्रृंखला की अंतिम कड़ी में जम्मू,कश्मीर से विजय सान्याल ने संगीत से आध्यात्म तक का सफर विषय पर अपना वक्तव्य देकर सभी छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया।

Click here 👆

इनके उपरांत काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उपाचार्य डॉक्टर विधि नागर ने कत्थक नृत्य का दरबारों द्वारा संरक्षण व संवर्धन पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कत्थक के विभिन्न दरबारों द्वारा जो योगदान दिए गए उस पर अपना प्रकाश डाला। नेपाल दरबार का विशेष उल्लेख किया।

व्याख्यान के अंत में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफ़ेसर राजेश शाह सितार वादन के घराने एवं वादन शैली में सौंदर्य का विधान विषय पर विद्यार्थियों से विस्तार में चर्चा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। तत्पश्चात संकाय प्रमुख किशोरीलाल रेगर के सानिध्य से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गौरव शुक्ल ने किया इस वेबीनार में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के आचार्य विद्यार्थी,शोधार्थी जुड़े।

>>> क्या आप नैनीताल घूमने जा रहे हैं? यह खबर पढ़ लें,आपके लिए है महत्वपूर्ण

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026