मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर आयोजित होंगी संगोष्ठियां
वंदे गंगा अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर आयोजित होंगी संगोष्ठियां। ‘‘वंदे गंगा’’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत देवस्थान विभाग द्वारा जिले के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर बुधवार को जल संरक्षण विषयक विचार- विमर्श एवं संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी मंदिर गंगश्याम जी मंदिर, जुनी मंडी में प्रातः 11 बजे संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि,विधायक, पुजारी,महंत,भामाशाह, स्थानीय व्यापार संघों के सदस्य एवं श्रद्धालु भाग लेंगे।
डीआरएम ऑफिस में आरपीएफ बीट पोस्ट का उद्घाटन
इसी क्रम में राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी मंदिर कुंज बिहारी मंदिर,कटला बाजार में दोपहर 2 बजे संगोष्ठी होगी,जबकि राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी मंदिर राजरणछोड़ मंदिर,रेलवे स्टेशन के सामने सायं 5:30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक ट्रस्ट शिवजी मंदिर,पब्लिक पार्क एवं सच्चियाय माताजी ट्रस्ट, ओसियां में भी जल संरक्षण विषयक विचार- विमर्श एवं संगोष्ठी होगी।
कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक स्थलों को जल संरक्षण जनजागरण से जोड़ते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा जल संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा।
